BIG BREAKING: सीवान के उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड़ के 5 ठिकानों पर EOU की रेड, 2.36 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति का आरोप
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिवान जिले में पदस्थापित एक्साइज इंस्पेक्टर अंकेश कुमार गोंड के खिलाफ छापेमारी शुरू की है
पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिवान जिले में पदस्थापित एक्साइज इंस्पेक्टर अंकेश कुमार गोंड के खिलाफ छापेमारी शुरू की है. आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में EOU की टीम ने गुरुवार को उनके 5 अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ दबिश दी. यह कार्रवाई पटना, मुंगेर और सिवान स्थित ठिकानों पर की जा रही है.
मिली जानकारी के अनुसार, अंकेश कुमार गोंड पर अपनी आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है. EOU की जांच में प्रारंभिक तौर पर उन पर करीब 2 करोड़ 36 लाख रुपये से अधिक की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला सामने आया है. इसी आधार पर न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद छापेमारी की कार्रवाई की गई.
EOU की टीमें अलग-अलग स्थानों पर एक साथ तलाशी अभियान चला रही हैं, जिन ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है, उनमें पटना के दानापुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर स्थित आवास, मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के चंदनबाग स्थित पैतृक आवास, मुंगेर के लल्लूपोखर स्थित व्यावसायिक भवन, सिवान शहर स्थित उत्पाद विभाग में उनका कार्यालय कक्ष, सिवान के चित्रगुप्त नगर में रजिस्ट्री ऑफिस के पीछे स्थित किराये का आवास शामिल है
dhananjaykumarroy